इस दिल्ली से लखनऊ ट्रेन सफर में हमारा अनुभव बहुत यादगार रहा। ट्रेन यात्रा, रास्ते के नज़रें और सहेलियों के साथ बिताए पल इस ट्रिप को खास बनाते हैं।

कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आते हैं, जो सिर्फ यादें नहीं बनते—बल्कि एक खूबसूरत कहानी बन जाते हैं। ऐसा ही एक सफ़र मैंने अपनी सहेलियों के साथ किया, जब हम दिल्ली से लखनऊ स्टेडियम में मैच देखने के लिए ट्रेन से जा रहे थे।
क्रिकेट वैसे भी हमारे सभी लोगो के दिलों की धड़कन है, और जब मौका मिले स्टेडियम मे लाइव मैच देखने का और वो भी अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ—तो भला कोई कैसे मना कर सकता है!
दिल्ली से लखनऊ स्टेडियम तक सफर हमारे लिए बेहद यादगार रहा…

हम सबने मिलकर हफ्तों पहले प्लान बनाया था कि इस बार मैच सिर्फ टीवी पर नहीं देखेंगे, बल्कि स्टेडियम की असली ताकत, असली शोर, असली जोश को महसूस करेंगे। और फिर शुरू हुआ हमारा सफर…
🚆 दिल्ली से लखनऊ सफर की शुरुआत

ससच कहूँ तो र्दियों का मौसम था। दिल्ली रेलवे स्टेशन हमेशा की तरह अपनी भीड़भाड़ रफ़्तार में दौड़ रहा था—लोगों की भीड़, स्टॉलों से आती चाय की महक, और आवाजो की गूंज। हम और हमारी चारों सहेलियाँ—मैं, भेरवी, नेहा और रानी, मधु —सबके चेहरे पर मैच देखने का उत्साह था।
सबसे खास बात यह थी हमारी ट्रेन थी राजधानी एक्सप्रेस। टिकट गरमा गरम समोसे, पानी की बोतलें, मोबाइल चार्जर सब चेक करके हम अपनी बोगी में चढ़ गईं। ट्रेन ने जैसे ही प्लेटफॉर्म छोड़ा, हम सबकी खुशी दोगुनी हो गई। अब असली सफ़र शुरू हो चुका था।
ट्रेन में मस्ती, बातें और समोसा
ट्रेन की खिड़की से बाहर का नज़ारा बदल रहा था कभी छोटे गाँव, कभी खेत, कभी नदी। और मैदान हम सबने अपना-अपना कैमरा और मोबाइल निकाल लिया था। फोटो, सेल्फी, वीडियो—सब शुरू!


सफ़र के दौरान हमने:
- स्टॉल वाले से गर्म गर्म समोसे लिए
- ट्रेन में चाय का स्वाद चखा
- अपनी फेवरेट टीम और खिलाड़ियों पर बहस की
- स्टेडियम में कौन-सी जगह बैठेंगे, इस पर प्लान बनाया
- और सबसे ज़रूरी—हमने खूब हँसी-मज़ाक किया
अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ सफर कर रहे हो तो रास्ता खुद ही मजेदार बन जाता है।
🌄 रास्ते में दिखते नज़ारे
दिल्ली से लखनऊ तक का रूट बहुत खूबसूरत मजेदार है / ट्रेन कभी घने पेड़ों के बीच से गुज़रती, तो कभी खुले मैदान और खेतों के बीच से।
मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया:
- हल्की धूप में चमकते सरसों के खेत
- दूर-दूर फैले आम के बाग
- छोटे स्टेशन जहाँ कुछ पल ट्रेन रुकती
- और गांवों की मिट्टी की खुशबू
हर नज़ारा मन को अलग ही सुकून देता है।

🏙️ लखनऊ पहुंचने की उत्सुकता
जब ट्रेन उत्तर प्रदेश में दाख़िल हुई, तब हमारी उत्सुकता और बढ़ गई।
हम लगातार घड़ी देख रहे थे —कि बस कब लखनऊ स्टेशन आएगा!
जैसे-जैसे ट्रेन शहर के करीब आती गई,हम चारों के दिलों की धड़कन तेज़ होने लगी।
लखनऊ जंक्शन पहुँचते ही वहाँ की तहरीब और नवाबी अंदाज़ महसूस हुआ।
हमने स्टेशन पर पहुंचकर पहले ही एक फोटो क्लिक करवाई—”Finally Lucknow!” वाला अंदाज़।
स्टेशन से स्टेडियम तक का सफर
स्टेशन से हमने ऑटो लिया।
चूँकि मैच का दिन था, रास्ते भर भीड़ और चहल-पहल थी—लोग जर्सियाँ पहने, झंडे लिए स्टेडियम की ओर जा रहे थे।
ऑटो वाले भैया भी क्रिकेट फैन निकले—पूरे रास्ते मैच की बातें करते रहे।
लखनऊ की सड़कें, नई इमारतें, साफ-सुथरा माहौल—सब देखकर अच्छा लगा।
- दिल्ली से लखनऊ ट्रेन सफर
हमारा गंतव्य था: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम
बहुत ही सुंदर, विशाल और शानदार स्टेडियम!
स्टेडियम में कदम रखते ही…

जैसे ही हम अंदर पहुँचे, हमारे रोंगटे खड़े हो गए—इतनी बड़ी भीड़, इतनी तेज़ आवाजें, रोशनी, संगीत हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का जुनून! लोग अपनी टीम को चियर कर रहे थे, ढोल बज रहे थे, कैमरों की चमक थी। हम अपनी सीट पर बैठे और बस—पूरी दुनिया भूल गए
उस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है:
- खिलाड़ियों का मैदान में उतरना
- पहली गेंद का फेंका जाना
- हर चौके-छक्के पर पूरा स्टेडियम गूंज उठना
- स्क्रीन पर हमारा चेहरा दिखने पर चिल्लाना
- टीम के लिए चियर करना
ये सब दिल में हमेशा-हमेशा के लिए बस गया।
📸 हमने खूब फोटो और वीडियो बनाए
हमारी सीट से पूरा मैदान साफ दिख रहा था।
हमने:
- टीम के एंट्री वीडियो बनाए
- उड़ते हुए बाउंड्री के शॉट्स रिकॉर्ड किए
- स्टेडियम के एरियल व्यू की फोटो ली
- और खुद का एक छोटा व्लॉग भी शूट किया
✨ मैच के बाद का मज़ा
मैच खत्म होते ही हम थोड़े थके हुए थे, लेकिन दिल अभी भी जोश से भरा हुआ था। स्टेडियम से बाहर निकलते हुए हमने तय किया कि अगली बार फिर साथ में लाइव मैच देखने आएँगे।
लखनऊ की मशहूर तंदूरी चाय पी और फिर स्टेशन की ओर निकल गए।
🚆 वापसी का सफर और हमारी बातें
वापसी की ट्रेन में भी हम इसी यात्रा की बातें करते रहे—कौन-कौन सा पल सबसे अच्छा था, किसने सबसे ज़्यादा शोर मचाया, किस खिलाड़ी ने क्या-क्या किया, किसकी फोटो सबसे अच्छी आई।
थकान थी, लेकिन दिल बहुत-बहुत खुश था।
❤️ निष्कर्ष
दिल्ली से लखनऊ ट्रेन से मैच देखने जाना सिर्फ एक सफर नहीं था—यह एक खूबसूरत याद बन गया।
सहेलियों के साथ बिताए हुए ऐसे पल जिंदगी में गहरा असर छोड़ जाते हैं।
अगर आप भी कभी लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो ट्रेन से ट्रिप जरूर करें—यह मज़ेदार भी है और यादगार भी।
हालांकि इस सफर में कई मजेदार पल आए…
- दिल्ली से लखनऊ ट्रेन सफर
- लखनऊ स्टेडियम यात्रा
- ट्रेन ट्रैवल अनुभव
- लाइव मैच देखने का अनुभव
- लखनऊ इकाना स्टेडियम
- सहेलियों के साथ यात्रा