💐स्टेशन का माहौल और सफर की शुरुआत

मेरे train me safar ka anubhav की शुरुआत स्टेशन से होती है

ट्रेन में सफर करने का अपना ही एक अलग ही मजा है। सुबह-सुबह स्टेशन पहुँचना / भीड़भाड़ लोगों की आवाज़ें, चाय की खुशबू, और पटरियों पर आती ट्रेन की आवाज़ ये सब मिलकर सफर को और भी रोमांचक बना देते हैं। मैं भी उस दिन समय से पहले स्टेशन पहुँच गयी थी ताकि आराम से अपनी सीट ढूँढ सकूँ और सफर का पूरा मज़ा ले सकूँ थोड़ा समय इंतजार करने के बाद ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म पर आई, यात्री अपनी-अपनी बोगी ढूँढने लगे और माहौल में एक हल्का सा उत्साह फैल गया। अपनी सीट पर बैठते ही सफर की शुरुआत एक राहत और

⭐ खिड़की वाली सीट – train me safar ka anubhav


और मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे खिड़की वाली सीट मिल गई। बाहर का नज़ारा देखते ही जा रहा थी खेत, गाँव, नदियाँ, पुल और छोटे-छोटे स्टेशन। खिड़की से आती सर सर की ठंडी ठंडी हवा पूरे सफर का माहौल बना रही थी। ट्रेन के बाहर देखते तो ऐसा लगता जैसे कोई चलती हुई फिल्म सामने चल रही हो। आज भी मुझे वह पल वो दिन याद है जब खिड़की के बाहर चमचमाती धूप और हवा मिलकर एक सुन्दर नज़ारा बना रही थी। यह दृश्य मेरे मन को बहुत सुकून देता था!

ट्रेन की चाय और खाने का स्वाद मजा आ गया

ट्रेन की चाय पीने का मज़ा ही कुछ और है—गर्म कप निकलती भाप और चाय,चाय की आवाज़, सफर को और यादगार बना देती है। मैंने भी एक कप चाय ली और कुछ बिस्किट खाए। दोपहर में ट्रैन का खाना भी बहुत अच्छा था गरम गरम रोटी, दाल और सब्ज़ी ने सफर को और भी खूबसूरत बना दिया।

⭐ सफर में मिलने वाले लोग और नेचर

ट्रेन यात्रा की खूबसूरती यह है कि यहाँ अक्सर नए लोग मिल जाते हैं, जो सफर को और भी खास बना देते हैं। मेरे सामने एक बुजुर्ग दादी बैठी थी जिन्होंने अपने सफर और आपने और आपने परिवार के बारे में बताया थोड़ी ही देर में माहौल दोस्ती का हो गया और बातचीत ने सफर को और भी मजेदार दिया। अजनबी लोग कुछ देर में बिलकुल अपने जैसे लगने लगते हैं—यही ट्रेन यात्रा का सबसे प्यारा हिस्सा है। अजनबी लोग कुछ देर में बिलकुल अपने जैसे लगने लगते हैं पता ही NHI चलता हम घर मे है या सफर मे!

⭐ शाम का नज़ारा – सफर का सबसे खूबसूरत पल

जैसे-जैसे शाम ढलने लगी, बाहर का नज़ारा और भी खूबसूरत हो गया। सूरज की सुनहरी रोशनी खेतों पर पड़ रही थी। पेड़ों की लंबी परछाइयाँ, आसमान का नारंगी रंग और दूर-दूर तक फैला जंगल यह सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा था ट्रेन के चलने के साथ-साथ ये नज़ारे भी बदलते रहे, लेकिन उनके एहसास दिल में बस गए।

⭐ सफर का अंत – लेकिन यादें हमेशा के लिए दिल मे बस गईं

जब ट्रेन अपने लास्ट स्टेशन पर पहुँची, तो मन में हल्की सी उदासी थी कि इतना अच्छा सफर खत्म हो गया। लेकिन यही ट्रेन यात्रा की खूबसूरती है—ये मंज़िल से ज्यादा सफर के एहसास पर ध्यान देती है। यह सफर मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक बन गया।

⭐ निष्कर्ष

ट्रेन में सफर करना सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि एक एहसास है। यह हमें धीमे चलना सिखाता है, प्रकृति से जोड़ता है और नए लोगों से मिलने का मौका देता है। यह सफर हमेशा याद रहेगा और मुझे उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कई अनुभव मिलेंगे।
आपकी ananya

1 thought on “💐स्टेशन का माहौल और सफर की शुरुआत”

  1. Pingback: Creators के लिए Best Phone? iPhone 16 Review in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top